थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराते पाये गये आरोपी।
आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 30.05.2025 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भनपुरी चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा भनपुरी चौक पहुंचकर आरोपी तोपेश्वर उर्फ राजा निर्मलकर पिता शिवकुमार निर्मलकर उम्र-19 वर्ष निवासी जुटमील के पास रामेश्वर नगर भनपुरी जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 541/25 धारा 25.27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इसी प्रकार खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जूट मिल के पास भनपुरी में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा जूट मिल के पास भनपुरी पहुंचकर आरोपी केतन उर्फ कार्तिक साहू पिता चोवाराम साहू उम्र-19 वर्ष निवासी कमल चौक संतोषी मंदिर के पास भनपुरी जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 542/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी…
01. तोपेश्वर उर्फ राजा निर्मलकर पिता शिवकुमार निर्मलकर उम्र-19 वर्ष निवासी जुटमील के पास रामेश्वर नगर भनपुरी जिला रायपुर।
02. केतन उर्फ कार्तिक साहू पिता चोवाराम साहू उम्र-19 वर्ष निवासी कमल चौक संतोषी मंदिर के पास भनपुरी जिला रायपुर।



