March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

पत्रकारों के साथ मारपीट करने एवं धमकी देने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

पत्रकारों के साथ मारपीट करने एवं धमकी देने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी तहसीन जैदी ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह न्यूज चैनल आईबीसी 24 में पत्रकार है, कि दिनांक 25.05.2025 को थाना उरला में घटित घटना का कवरेज करने अपने कैमरामैन के साथ मेकाहारा अस्पताल गया था जहां मेकाहारा के गार्ड जतीन (बाउंसर) द्वारा प्रार्थी के साथ गाली गुप्तार कर धक्का मुक्की किया गया जिससे प्रार्थी को चोट आयी, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 115(2), 296 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार प्रार्थी शिवम मिश्रा ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह न्यूज चैनल लल्लूराम डॉट कॉम में पत्रकार है। दिनांक 25.05.2025 को प्रेस ग्रुप के वाट्सअप में मैसेज के माध्यम से उसे जानकारी हुई कि उसके साथी पत्रकार तहसीन जैदी जो कि थाना उरला में घटित घटना का कवरेज करने अपने कैमरामैन के साथ मेकाहारा अस्पताल गये थे, के साथ मेकाहारा के सिक्युरिटी गार्ड एवं अन्य ने मारपीट की है उक्त सूचना मिलने पर वह भी अपने साथियों के साथ मेकाहारा अस्पताल पहुंचा जहां उन लोगो के साथ भी वसीम बाबू, सुरज राजपुत, मोहन राव गौरी एवं जतीन उनका रास्ता रोककर एक राय होकर अश्लील गाली गलौच करने लगे वसीम बाबू ने प्रार्थी पर अपनी पिस्टल तानते हुये निपटा देने की धमकी दी और उक्त चारो ने प्रार्थी एवं उसकेे साथियों के साथ मारपीट किया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्र. 81/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 126(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी वसीम अकरम ऊर्फ वसीम बाबू, सूरज राजपूत, मोहन राव गौरी एवं जतीन गंजीर को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी वसीम अकरम के कब्जे से 01 नग पिस्टल तथा 22 नग जिंदा कारतूस बरामद कर चारों आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी…
01. वसीम अकरम ऊर्फ वसीम बाबू पिता शेख सुल्तान उम्र 37 साल निवासी हमर अस्पताल के पास नूरानी चौक थाना सिविल लाईन जिला रायपुर।

02. सूरज राजपूत पिता धनराज सिंह राजपूत उम्र 30 साल निवासी संतोषी मंदिर के पास आमासिवनी थाना विधानसभा जिला रायपुर। स्थायी पता- ग्राम सिरसिदा थाना चारामा जिला कांकेर।

03. मोहन राव गौरी पिता गोपाल राव गौरी उम्र 38 साल निवासी अमर चौक राजातालाब थाना सिविल लाईन जिला रायपुर।

04. जतीन गंजीर पिता प्रकाश गंजीर उम्र 28 साल निवासी सोनकर का किराये का मकान काठाडीह संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर स्थायी पता ग्राम कोलर थाना अभनपुर जिला रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews