March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

थाना सिविल लाईन रामपुर पुलिस के द्वारा सीएसईबी कॉलोनी के एनडी क्वाटर में हुई चोरी का खुलासा…

थाना सिविल लाईन रामपुर पुलिस के द्वारा सीएसईबी कॉलोनी के एनडी क्वाटर में हुई चोरी का खुलासा…

हरियर एक्सप्रेस, कोरबा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी पीव्ही सुब्रमणियम पिता स्व पीवाय राव उम्र 37 साल पता-एनडी-42 सीएसईबी कॉलोनी कोरबा पूर्व थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा का दिनांक 29.04.2025 को तेलंगाना राज्य से कोरबा समय लगभग 12.30 बजे अपने घर वापस आया तो देखा कि घर के पीछे का दरवाजा को तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की चोरी हो जाने कि रिपोर्ट दर्ज कराया। जिस पर थाना सिविल लाइन कोरबा में अप क. 253/2025 धारा-331(4), 305 (ए) बीएनएस एवं जोड़ी गई धारा 317 (2), 112 (2) बीएनएस पंजीबद किया जाकर प्रकरण की विवेचना में लिया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के संबंध में निर्देश करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर को एक टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी करने निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में एक टीम बनाया गया। टीम के सदस्यों के द्वारा घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा एवं मुखबीरों को तैनात किया गया। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि अपचारी बालकों के साथ शिवम कश्यप पैसा खर्च कर रहा हैं शराब का सेवन कर रहे हैं सूचना के आधार पर तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जो संदेही अपचारी बालक निकले। अपचारी बालक से चोरी गए मशरुका बरामद किया गया। शेष चोरी के समान को अजय यादव निवासी मोहलाईनभाठा कटघोरा को बेचना बताया। पकड़े गए हिरासत में लिए गए संदेही पूर्व में चोरी के मामले में निरुद्ध हो चुके हैं। संदेहियों से पूछताछ कर सोने का हार, सोने की चैन, सोने अंगूठी, चांदी का लोटा, चांदी का दो नग पायल, चांदी का चैन, कांसा का थाली, पीतल का लोटा जप्त कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नाम आरोपी…

01. शिवम कश्यप पिता घनाराम कश्यप उम्र 19 साल पता आरामशीन, कुटी दुकान के पास, थाना सिविल लाईन रामपुर, जिला कोरबा।

02. खरीदार अजय यादव पिता स्व० सतीष यादव उम्र 24 साल पता जेल रोड मोहलाईन भाठा थाना कटघोरा, जिला कोरबा।

पकड़े गए आरोपियों से कुल सोने चांदी का मशरुका लगभग 4 लाख रुपए का सामान बारामद।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews