चोरी के आरोप में क्रिस पड़वार को पुलिस ने दबोचा…
थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ.ग.
अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 305 भारतीय न्याय संहिता
नाम आरोपी=
01. क्रिस पड़वार पिता पवन कुमार पड़वार उम्र 18 वर्ष 4 माह निवासी अवंती विहार विजय नगर गली नंबर 5 यादव ऑटो चक्की के पास किराए का मकान थाना तेलीबांधा रायपुर छत्तीसगढ़,स्थाई निवास= बड़ा बाजार सरस्वती स्कूल मंदिर के पीछे चिरमिरी थाना चिरमिरी जिला कोरिया छत्तीसगढ़।
जब्त की गई मसरूका:- ईयरबर्ड तीन डिब्बा कीमती 26970 रुपए व एप्पल फोन कवर एक नग कीमती 5990 रुपए कुल 32.960 रुपए।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे संपत्ति संबंधी अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से चोर को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किः- दिनांक 16.05.2025 को युगल किशोर साहू पिता बालेश्वर प्रसाद साहू उम्र 40 वर्ष निवासी कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास आशीष नगर रिसाली भिलाई थाना जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ हाल पता = हनुमान वाटिका भाटागांव रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित अगर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 15.05.25 को दोपहर करीबन 12:05 बजे शॉप की सफाई कर्मी पुरन भास्कर मेरे केबिन बैंक ऑफिस में आकर बताया कि एक ग्राहक सफेद रंग का हाफ टी-शर्ट, एवं नीला जींस पहना है। जो ग्राउंड फ्लोर में स्थित मोबाइल लैपटॉप ऐसीसीरीज शाखा में संदिग्ध गतिविधियां करते लग रहा है। तब पुरन के बताएं व्यक्ति को चेक करने के लिए ऑफिस अंदर लगे सीसीटीवी मॉनिटर में जाकर फुटेज चेक किया तो उक्त व्यक्ति लोहे के रेख से निकालते एवं उससे लगे सिक्योरिटी टैग को निकाल कर फेंकते हुए सामान को अपने पेंट के जेब में रखते दिख रहा है। फुटेज चेक करने के बाद करीब 12:15 बजे सामान का मिलान करने पर पता चला कि ग्राउंड फ्लोर से उक्त व्यक्ति द्वारा ईयरबर्ड तीन डिब्बा कीमती 26970 रुपए व एप्पल फोन का कवर कीमती 5990 रुपए चोरी कर ले गया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अज्ञातआरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 305 भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान घटनास्थल व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को चेक किया गया किंतु अज्ञात आरोपी का पता नहीं चला। अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु अज्ञात आरोपी का हुलिया बताकर थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाई गई। मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने व चोरी गई माल मशरूका को जब्त कर आरोपी को विधिवत दिनांक 20.05.2025 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।



