थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
अपराध क्रमांक 195/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट…
नाम आरोपी= अमित यादव पिता लक्ष्मी यादव उम्र 32 वर्ष निवासी भाटा गांव बी.एस.यू.पी. कॉलोनी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
एक नग स्टील का धारदार चाकू जब्त किया।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई !
विवरण इस प्रकार है कि= दिनांक 15.05.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि बूढ़ेश्वर तालाब गार्डन के पास एक आदमी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष दुबला बदन,काला रंग जो सफेद टी शर्ट पहना है अपने पास अवैध रूप से चाकू रखकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताए अनुसार लड़का घटना स्थल पर खड़ा था पुलिस को देख भागने की कोशिश की किंतु पुलिस के तत्परता से आरोपी भागने में असफल रहा। आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से एक स्टील का धार दार चाकु रखे मिला आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 195/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 15.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।



