March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी देवकुमार नेताम उर्फ खल्ला गिरफ्तार…

दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी देवकुमार नेताम उर्फ खल्ला गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी मोह. सोहेल खान ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 28.04.2025 को सड्डू अपने रिश्तेदार के घर गया था। उसी रात 29.04.2025 को सड्डू से वापस घर पंडरी जाने के लिए अपने स्पेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 क्यू ए 6888 को चलाते हुये निकला था कि रात्रि करीबन 01.00 बजे अंबुजा मॉल के सामने रोड पेट्रोल खत्म हो जाने से अपनी दोपहिया वाहनों को किया कार शो-रूम के सामने खड़ी कर पेट्रोल लेने चले गया था वापस आया तो देखा कि दोपहिया वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी आस-पास पता तलाश किया किन्तु नही मिली। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 89/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आसपास के लोगो से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा पंडरी निवासी देवकुमार नेताम उर्फ खल्ला की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी देवकुमार नेताम उर्फ खल्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन सी जी/04/क्यू ए/6888 जुमला कीमती जगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – देवकुमार नेताम उर्फ खल्ला पिता गुप्ता नेताम उम्र 32 साल निवासी प्रेम नगर मोवा कुष्ट बस्ती के पीछे थाना पंडरी रायपुर।

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, अनुप मिश्रा, आर. विजय बंजारे, कलेश्वर कश्यप तथा थाना पण्डरी से प्र.आर. रामनाथ भारद्वाज तथा आर. दुष्यंत बांधे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews