March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

सरकार सुशासन तिहार मना रही छत्तीसगढ़िया किसान जूते से पीटा जा रहा…

सरकार सुशासन तिहार मना रही छत्तीसगढ़िया किसान जूते से पीटा जा रहा…

भाजपा सरकार बनने के बाद किसान मजदूर गरीब आदमी के साथ अत्याचार हो रहा

राज्य में अपराधी, दबंग बेलगाम कानून नाम की चीज नही

नवेद खान, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार सुशासन तिहार मनाने जा रही है। यही इस सरकार का सुशासन है कि छत्तीसगढ़िया किसान जूते से पीटा जा रहा और सुशासन वाली सरकार अपराधियो की संरक्षण बनी हुई है। किसान को मारने वाला खुला धमकी दे रहा, मेरा कलेक्टर, एसपी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में गरीब, किसान, मजदूर ,आम आदमी के साथ आए दिन मारपीट हो रही है। हिंसा हो रहा है और इसमें शामिल लोगों को भाजपा सरकार का संरक्षण है। बलौदाबाजार जिला के सुहेला के ग्राम खिलौरा में राइस मिल के मालिक रोशन अग्रवाल ने अपने गुर्गों के साथ एक गरीब किसान खोरबाहरा जायसवाल को लहूलुहान मारपीट किया और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी बैठी रही। किसान की गलती केवल इतनी थी कि उन्होंने सरकारी जमीन के कब्जे के खिलाफ आवाज उठाया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार में पूंजीपतियों का बोलबाला है। यह पहली घटना नहीं है इसके पहले भी भाजपा से जुड़े हुए लोगों ने इस प्रकार की मारपीट की है और उसे पर कड़ी कार्यवाही नहीं हो पाई जिसके चलते हिंसा की सोच रखने वाले लोगों का हौसला बढ़ा है। इसके पहले एक महिला अधिकारी को भी भाजपाई व्यापारी ने धमकाया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिये अपराधिक घटनाये बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो लूट, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी जैसी अपराध की घटनाये बर्दाश्त के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार में राजधानी सहित बस्तर, सरगुजा, जशपुर, प्रदेश का कोई इलाका सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में आम जनता में इतना डर का माहौल है कि लोग सूर्यास्त होने के पहले सुरक्षित घर पहुंचने की विनती भगवान से करते थे। अब तो लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी हथियार लेकर खुलेआम घूम रहे हैं। सुबह दोपहर शाम रात बाजार में स्कूल में ऑफिस में सड़क में कहीं भी आम जनता के ऊपर हमला कर रहे हैं। शराब खोरी नशा खोरी बेइंतेहा बढ़ गई है और सरकार हाथ में हाथ धरे बैठी हुई है। प्रदेश में जिस प्रकार से आपराधिक घटनाएं हो रही है ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश को पछाड़ देगी। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में आपराधिक घटनाएं डबल गति से बढ़ी हुई है। सरकार में बैठे हुए जिम्मेदार लोग अपराधों पर नियंत्रण की बात करने के बजाय बहानेबाजी और राजनैतिक बयान देकर घटना को नकारने में लगे रहते है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews