March 12, 2025

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime National

गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर, रायपुर से रांची ले जा रही थी झारखंड पुलिस…

गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर, रायपुर से रांची ले जा रही थी झारखंड पुलिस…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस की गाड़ी का पलामू के पास एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद अमन पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था।

गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया…

साेमवार यानी 10 मार्च 2025 को देर शाम ही झारखंड पुलिस उसे रायपुर से रांची ले जाने के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी का पलामू, झारखंड के पास एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद गैंगस्टर अमन पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। इसके बाद पुलिस की टीम ने जवाबी फायरिंग में उसे मार गिराया।

रायपुर जेल से चला रहा था गैंग…

जानकारी के अनुसार 7 मार्च को रांची में दिन-दहाड़े कोयला कारोबारी पर फायरिंग हुई थी। इसके तार अमन साव से जुड़ रहे थे। यह फायरिंग रायपुर जेल में बंद अमन साव के निर्देश पर उसके गुर्गे कर रहे थे। इसी केस की पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस गैंगस्टर अमन साव को लेने रायपुर आई थी। वह रायपुर में कारोबारी पर फायरिंग मामले में सेंट्रल जेल में बंद था।

अमन के खिलाफ 8 जिलों में 50 से अधिक एफआईआर…

गैंगस्टर अमन साव पर 50 से अधिक मामले रांची सहित राज्य के अगल-अलग थानों में दर्ज हैं। उसका गिरोह रांची के अलावा रामगढ़, चतरा, धनबाद, हजारीबाग, पलामू, लातेहार और बोकारो में रंगदारी मांगने के लिए सक्रिय है। यह गिरोह कोल माइनिंग कंपनियों, कोयला व्यवसायी और ट्रांसपोर्टर, बिल्डर, ठेकेदार और कारोबारियों को रंगदारी के लिए टारगेट करता है।

गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर कब हुआ और कैसे हुआ?

गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर 10 मार्च 2025 को हुआ। झारखंड पुलिस उसे रायपुर से रांची ले जा रही थी, तभी पुलिस की गाड़ी पलामू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अमन साव ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसे मार गिराया।

गैंगस्टर अमन साव के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं और वे किस तरह की अपराधों में शामिल था?

गैंगस्टर अमन साव के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसका गिरोह रांची, रामगढ़, चतरा, धनबाद, हजारीबाग, पलामू, लातेहार और बोकारो में रंगदारी मांगने के लिए सक्रिय था। अमन साव कोल माइनिंग कंपनियों, कोयला व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टरों, बिल्डरों, ठेकेदारों और कारोबारियों को रंगदारी के लिए निशाना बनाता था।

अमन साव ने रायपुर जेल से क्या किया था और वह किस मामले में गिरफ्तार था?

अमन साव रायपुर जेल से कोयला कारोबारी पर दिन-दहाड़े फायरिंग के मामले में निर्देश दे रहा था। 7 मार्च को रांची में कोयला कारोबारी पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके तार अमन साव से जुड़ रहे थे। इसी मामले की पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस ने उसे रायपुर से रांची लाने के लिए गिरफ्तार किया था।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews