
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर।
दिनांक 06.03.2025 को थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा 9 ब्लॉक के पास भनपुरी में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी पारस साहू पिता हरीराम साहू उम्र 25 वर्ष पता संत कबीर नगर भनपुरी खमतराई रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 253/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।




