
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। दिनांक 03.03.2025 को थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा खमतराई बाजार के पास में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी संजय शर्मा पिता बनवारी शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी कुर्सी पर भिलाई जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 235/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी को चाकू के संबंध पूछताछ करने पर ऑनलाइन मंगाना बताये है, सबंधित कंपनी को आरोपी को चाकू दिये जाने के सबन्ध में नोटिस भेजा गया है कंपनी के विरुद्ध पृथक से कार्यवाही की जा रही है।




