March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

प्रतिबंधित नशीली सिरप की क्रय-विक्रय करते 01 अंतर्राज्यीय सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार…

प्रतिबंधित नशीली सिरप की क्रय-विक्रय करते 01 अंतर्राज्यीय सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार…

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के बाजू स्थित एक्सप्रेस-वे रोड में प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ आरोपियों को पकड़ा गया रंगे हाथ।

आरोपियों के कब्जे से कुल 240 नग CC-Coff प्रतिबंधित नशीली सिरप किया गया है जप्त।

जप्त प्रतिबंधित नशीली सिरप का खुदरा मूल्य है लगभग 1,00,000/- रूपये।

प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।

आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 32/25 धारा 21, 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 12.02.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के बाजू स्थित एक्सप्रेस-वे रोड़ के पास 02 व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सिरप रखें है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री केसरी नंदन नायक द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट थाना प्रभारी गंज को आरोपियों को सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शहनवाज खान निवासी जिला मौदहा (उ.प्र.) एवं स्वलिन वैष्णव निवासी मुजगहन रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में CC-Coff प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा होना पाया गया, जिस पर दोनों व्यक्तियों से उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि पंडरी रायपुर निवासी सलाउद्दीन द्वारा मंगाये जाने पर उनके द्वारा प्रतिबंधित नशीली सिरप को मौदहा (उ.प्र.) से लाया गया था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सलाउद्दीन की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया। पूछताछ में सलाउद्दीन द्वारा प्रतिबंधित नशीली सिरप को आरोपियों से मंगाया जाना स्वीकार किया गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 240 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप खुदरा मूल्य लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 32/25 धारा 21, 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. शहनवाज खान पिता भूरा खान उम्र 19 साल निवासी मौदहा बडा चौराहा सिवीलीपुरस्था थाना मौदहा जिला मौदहा (उ.प्र.)।

02. स्वलिन वैष्णव पिता ओमप्रकाश वैष्णव उम्र 24 साल निवासी सेजबहार एल.आई.जी. 136 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी थाना मुजगहन जिला रायपुर।

03. सलाउद्दीन पिता कमरुद्दीन उम्र 22 साल निवासी अमन नगर मोवा थाना पंडरी रायपुर जिला रायपुर।

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, सुनील सिलवाल, आर. गौरीशंकर साहू, प्रशांत शुक्ला, कमल धनगर, अभिषेक सिंह एवं विकास क्षत्री तथा थाना गंज स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews