March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अलग अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 05 करोड़ रूपये से अधिक रकम की ठगी करने के मामले में देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे सहित कुल 06 आरोपी गिरफ्तार…

अलग अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 05 करोड़ रूपये से अधिक रकम की ठगी करने के मामले में देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे सहित कुल 06 आरोपी गिरफ्तार…

आरोपियों द्वारा पैनल बनाकर दिये है घटना को अंजाम। 

नौकरी लगाने का झांसा देकर 60 से अधिक लोगों को बनाये है अपना शिकार। 

आरोपियों द्वारा प्रार्थी सहित अन्य लोगो के साथ 05 करोड़ रूपये से अधिक की कर चुके है ठगी।

बड़े अधिकारियो से परिचय होना बताकर लोगो को लेते थे अपने झांसा में। 

आरोपियो द्वारा मंत्रालय का फर्जी ईमेल आई.डी. बनाकर भेजते थे फर्जी नियुक्ति पत्र।

आरोपियो द्वारा अपने वाहन में छ.ग. शासन की नाम पट्टिका का इस्तेमाल कर देते थे चकमा।

ठगी की रकम को जमीन, सोना, इलेक्ट्रानिक उपकरण, फ्लैट, क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से किये है इन्वेस्टमेंट। 

आरोपियो द्वारा खरीदे गये भूमि के व्ययन पर रोक हेतु किया गया है पत्राचार। 

अन्य फरार आरोपियों की पुलिस कर रही सरगर्मी से पता तलाश।  

थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।

आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. के तहत की गई है कार्यवाही।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.01.2025 को प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि माह फरवरी 2021 को यह अपने परिवार के साथ मौसा मौसी देवेन्द्र जोशी एवं झगीता जोशी के घर आई थी। जहां बातचीत के दौरान इसके द्वारा नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर देवेन्द्र जोशी एवं उसकी पत्नी के द्वारा बड़े अधिकारी से जान पहचान है जो सेटिंग कर सरकारी नौकरी लगाते है शासन में बड़े अधिकारी है उनके माध्यम से सेटिंग होना बताकर प्रार्थिया एवं गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी तथा अन्य से 25-25 लाख रूपये लेकर नौकरी नही लगाकर धोखाधड़ी किये है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना दौरान पूर्व में आरोपी देवेन्द्र जोशी एवं झगीता को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। विवेचना दौरान आरोपी देवेन्द्र जोशी के द्वारा पूछताछ पर अपने साथी स्वप्निल दुबे को प्रार्थी एवं अन्य लोगो के वेरीफिकेशन के लिये इन्द्रावती भवन भेजकर सत्यापन संबंधी कार्यवाही कराना स्वीकार किया था। जिस पर आरोपी स्वप्निल दुबे की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान आरोपी स्वप्निल दुबे की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर स्वप्निल दुबे को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी सोमेश दुबे, नफीज आलम एवं अन्य तथा विकास शर्मा, जिसका वर्तमान में सड़क दुर्घटना से मृत्यू हो गई है के साथ चैनल बनाकर शासकीय विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 60 बेरोजगारों से अबतक 5 करोड़ रूपये से अधिक ठगी करना बताया।

प्रकरण में पीड़ितों एवं आरोपियो के बैंक खातों का विश्लेषण एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी नफीज आलम, सोमेश दुबे, हलधर बेहरा का संलिप्तता पाये जाने पर गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किये है।

आरोपी स्वप्निल दुबे वैगन रिपेयर शॉप, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर में तकनीशियन-I के पद पर कार्यरत है। आरोपियो द्वारा लोगो को झांसे में लेने के लिये अपने वाहन में छ.ग. शासन की नाम पट्टिका का उपयोग करने के साथ साथ मंत्रालय का ईमेल आई.डी. भी तैयार किये थे जिससे बेरोजगारो को मेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रेषित करते थे। प्रकरण में अबतक लगभग 20 से अधिक पीड़ितों का पहचान किया जा चुका है। जिनसे पृथक से पूछताछ एवं दस्तावेज संकलन कर बारीकी से विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाइल फोन, 04 नग सोने के सिक्के, 01 नग सोने का हार, 01 नग बिंदिया, 02 नग एसी, 01 नग फ्रीज, 02 नग पंखा, 01 नग होम थियेटर, 01 नग स्कार्पियो वाहन, 01 नग स्कुटी वाहन जुमला कीमती करीबन 50 लाख रूपये जप्त किया गया है।

प्रकरण में आरोपियों द्वारा गबन किये गये रकम को क्रिप्टो करेसी, जमीन व फ्लैट लेकर इन्वेन्स्ट करना बताये है साथ ही धोखाधड़ी किये गये रकम को बैंक खातों में जमा करना बताये। जिस पर आरोपियों के बैंक खातों में लगभग 15 लाख रूपये होल्ड कराया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों के संलिप्त होने के साक्ष्य मिले है। जिनका पता तलाश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. देवेन्द्र कुमार जोशी पिता डॉ. बी.आर. जोशी उम्र 58 साल पता बुढ़ी माई मंदिर के पीछे, डॉ. राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर। 

02. श्रीमती झगीता जोशी पति देवेन्द्र कुमार जोशी उम्र 58 साल पता बुढ़ी माई मंदिर के पीछे, डॉ. राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर।

03. स्वप्निल दुबे पिता अशोक दुबे उम्र 44 साल पता गोकुल विहार, बोरियाखुर्द पानी टंकी के पास, सामने, थाना टिकरापारा रायपुर। स्थायी पता ग्राम टेकारी, थाना मुजगहन, रायपुर। 

04. नफीज आलम पिता रईस आलम उम्र 33 साल पता म.नं. 06, पुलिस चौकी मानिकपुरी के पास, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा। वर्तमान पता अमन नगर मोवा पंडरी रायपुर। 

05. हलधर बेहरा पिता चक्रधर बेहरा उम्र 31 साल ग्राम बसायी पटेलपारा, म.नं. 157, थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़। 

06. सोमेश दुबे पिता स्व. भरतलाल दुबे उम्र 44 साल पता ग्राम पोड़ थाना नयापारा, रायपुर। वर्तमान पता एकलब्य विद्यालय परिसर, थाना छुरा, गरियाबंद। 

जप्त संपत्ति का विवरण-

03 नग मोबाइल फोन,

04 नग सोने के सिक्के,

01 नग सोने का हार,

01 नग बिंदिया,

02 नग एसी,

01 नग फ्रीज,

02 नग पंखा,

01 नग होम थियेटर,

01 नग स्कार्पियो वाहन,

01 नग स्कुटी वाहन जुमला कीमती करीबन 50 लाख रूपये।

आरोपियो द्वारा ग्राम सोनपैरी, टेकारी, कमल विहार में खरीदे गये भूमि के व्ययन पर रोक लगाया गया है।

आरोपियों के बैंक खातों में जमा रकम लगभग 15 लाख रूपये होल्ड किया गया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews