एक नाबालिक एवं तीन आरोपीयान गिरफ्तार चोरी गयी संपत्ति बरामद।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक पाण्डे पिता श्री शिवेन्द्र पाण्डे उम्र 30 साल पता पी पी 131 पार्थिव प्रोविन्स सरोना थाना डीडीनगर रायपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04-02-2025 को रात करीबन 09-00 बजे से दिनांक 05-02-25 को रात करीबन 02-00 बजे के मध्य जुमला किमती करीबन 2,00,000 रूपयये का पुराना इस्तेमाली सोने चांदी के जेवरात , नगदी रकम, पुराने सिक्का ,पुराने नोट, 1 नग मिक्सर, दोसा भटठी, लोहे की कढाई 3 नग चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 53/2025 धारा- 331(4), 305(ए) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया है। दौरान विवेचना के उप पुलिस महानिरीक्षक एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के मार्गदर्शन में सायबर सेल तथा थाना डी डी नगर से एक विशेष पुलिस टीम गठित कर थाना प्रभारी डी डी नगर के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियो की सरगर्मी से पतासाजी कर जोरी करने वाले आरोपीयान 1. ईश्वर ध्रुव पिता रम कुमार ध्रुव उम्र 20 वर्ष 2. राहुल गोखले पिता सुनील गोखले उम्र 19 वर्ष 3- अमन कुमार ऊफ चेपला पिता श्री राम अवतार उम्र 18 वर्ष साकिनान बी एस यु पी कालोनी सरोना थाना डी डी नगर रायपुर के कब्जे से सोने चांदी के पुराने इस्तेमाली सामान 1 नग सोने का मंगल सुत्र, 1 नग सोने का लाकेट, 1 नग सोने की अंगुठी जोधा रिंग , 3 जोड़ी सोने की कान की बाली 1 नग सोने की नथनी, चांदी का पायल 1 जोड़ी, 1 नग चांदी की बिछिया,1 नग (रोलेक्स) घड़ी नगदी नोट व सिक्के 6000 रूपये ,1 नग मिक्सर, दोसा भटठी, लोहे की कढाई 3 नग जुमला किमती करीबन 2,00,000 रूपये जप्त किये है। तीनो आरोपियो को गिरफतार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

नाम आरोपियान:- 1. ईश्वर ध्रुव पिता रम कुमार ध्रुव उम्र 20 वर्ष सा. बी एस यु पी कालोनी सरोना थाना डी डी नगर रायपुर।
2. राहुल गोखले पिता सुनील गोखले उम्र 19वर्ष सा. बी एस यु पी कालोनी सरोना थाना डी डी नगर रायपुर।
3. अमनकुमार ऊर्फ चेपला पिता श्रीरामअवतार उम्र 18वर्ष सा. बीएसयुपी कालोनी सरोना डी डी नगर।
जप्त मशरूका :- 1 नग सोने का मंगल सुत्र, 1 नग सोने का लाकेट, 1 नग सोने की अंगुठी जोधा रिंग , 3 जोड़ी सोने की कान की बाली 1 नग सोने की नथनी, चांदी का पायल 1 जोड़ी, 1 नग चांदी की बिछिया,1 नग (रोलेक्स) घड़ी नगदी नोट व सिक्के 6000 रूपये ,1 नग मिक्सर, दोसा भटठी, लोहे की कढाई 3 नग जुमला किमती करीबन 2,00,000 रूपये।




