March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

नगरीय निकाय चुनाव के लिये कांग्रेस का जन घोषणा पत्र जारी…

नगरीय निकाय चुनाव के लिये कांग्रेस का जन घोषणा पत्र जारी…

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अंबिकापुर में जारी किया घोषणा पत्र

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के संयोजक सत्यनारायण शर्मा, ने राजीव भवन में नगरीय निकाय चुनाव के लिये कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत मनेन्द्रगढ़, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अंबिकापुर, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी जरिता लैतफलांग एवं जयसिंह अग्रवाल चिरमिरी, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी कांकेर, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू महासमुंद, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया बालोद, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम राजनांदगांव, पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल रायगढ़, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बिलासपुर, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल गरियाबंद, विधायक लखेश्वर बघेल जगदलपुर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा धमतरी में घोषणा पत्र जारी किया।

घोषणा पत्र में कहा गया

कांग्रेस प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों की जनता से वादा करती है कि, निकायों में कांग्रेस की परिषद बनने के बाद हम प्रदेश के नगरीय क्षेत्र की जनता के हित में निम्नांकित कार्यो को प्राथमिकता से पूरा करेंगे :-

ऽ तालाबों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण की विशेष पहल की जायेगी।

ऽ घाटो एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाये जायेंगे।

ऽ शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था।

ऽ महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सी.सी. कैमरा लगाने की व्यवस्था।

ऽ सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था।

ऽ श्रद्धांजली राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को 2000रू. से बढ़ाकर 5000रू. किया जाएगा।

ऽ निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

ऽ सम्पत्तिकर, समेकित कर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।

ऽ आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाईन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जायेगी।

ऽ मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।

ऽ प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाईकर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जायेगी।

ऽ प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।

ऽ नगरीय-निकाय के द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।

ऽ यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जायेगा।

ऽ शहर को धूल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाये जायेगे।

ऽ पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।

ऽ चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जायेगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिंग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय हेतु उचित स्थान दिया जाएगा।

ऽ विकास कार्य में पारदर्शिता सामूहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिये गये अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा।

ऽ कन्या विवाह के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

ऽ सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू करेगें।

ऽ शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने हेतु धारणा अधिकार दिया जाएगा।

ऽ सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।

ऽ समस्त सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।

ऽ सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण ।

ऽ स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।

ऽ जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टिफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा।

ऽ युवाओं को रोजगार देने के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब बनाया जायेगा।

ऽ महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार देने विशेष पहल।

ऽ सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।

ऽ कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जायेगा।

ऽ संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भुगतान करने पर विशेष छुट प्रदान की जायेगी।

ऽ सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिये हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जायेगा।

ऽ प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जायेगा।

ऽ नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जायेगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews