जिला- रायपुर थाना-सरस्वती नगर दिनाँक-05.02.25
●प्रेमी ही निकला मृतिका का कातिल
● बार बार शादी करने, और शादी नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी से था परेशान
●योजना बद्ध तरीके से ले जाकर किया था गला घोंट कर हत्या
●थाना सरस्वती नगर में गुम इंसान दर्ज कर की जा रही थी जांच
●रायपुर से 30 किलोमीटर दूर अमलेश्वर थाना क्षेत्र में मिला मृतिका का शव
नाम आरोपी- विवेक शेंड्रे पिता दया शेंड्रे उम्र 22 वर्ष निवासी गीता नगर, थाना सरस्वती नगर, रायपुर
जप्त मशरूका- घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.01.25 को प्रार्थी गंगा के द्वारा अपनी भांजी कु.रचना सोना के अपने घर गीता नगर से कहीं चली गई है और नहीं मिल रही है कि सूचना पर तत्काल गुम इंसान दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया. जिसकी सूचना तत्काल श्री लाल उमेंद सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को दी गई जिसमें मामले की गंभीरता और मामला महिला संबंधी होने से तत्काल आसपास के क्षेत्रों के फुटेज और तकनीकी आधार पर और आसपास के लोगों से बारीकी से पूछताछ कर गुम इंसान की बरामदगी और किसी अनहोनी घटना होती है तो कठोर से कठोर कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने उपरांत श्री दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम तथा अमन कुमार झा, CSP आजाद चौक के मार्गदर्शन में तत्काल फुटेज और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ करने पर संदेही विवेक के ऊपर संदेह हुआ। जिसे पूछताछ करने पर 2 दिनों तक गुमराह करते रहा जिससे लगातार पूछताछ किया गया अंतत: टूट कर अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि मृतिका रचना सोना से प्रेम सम्बन्ध था और मेरी शादी किसी और लड़की से हो रही थी जिस से नाराज थी और बार बार शादी करने का दबाव बनाती थी और नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी देती थी और बार बार मिलने बुलाती थी ।जिससे परेशान होकर दिनांक 30.02.25 को दोपहर 1- 2 बजे के बीच हत्या करने की नीयत से प्लान बनाकर अनुपम गार्डन के पास बुलाया और अपने वाहन एक्टिवा में बैठाकर घूमने चलते है बोलकर थाना अमलेश्वर के खमहरिया के खार के एक झोपड़ी में ले गया जहां पर पुनः मृत्तिका के द्वारा शादी करने और शादी नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी दी। जिस से मौका देखकर दोनों हाथों से गला दबाया जिसके उसकी मृत्यु हो गई और वहां से भाग के आ गया। आरोपी की निशानदेही पर मृत्तिका के शव को अमलेश्वर के खमहरिया खार से बरामद किया गया और फॉरेंसिक की टीम से भी मौके पर प्रारम्भिक परीक्षण कराया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विशेष योगदान- निरी0 रविंद्र कुमार यादव थाना प्रभारी सरस्वती नगर,उ0 निरी0 लोकेश्वर प्रसाद सदावर्ती, ज्ञान चंद्र साहू,बच्चन सिंह पावले, और टिकम साहू, साइबर सेल और टीम



