
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.01.2025 को थाना खमतराई को सूचना मिला कि टिम्बर मार्केट पार्किंग के पास भनपुरी में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहराते हुये आम लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर घटना स्थल में जाकर घेराबंदी कर आरोपी केशव वर्मा पिता बलदाऊ वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 मुक्तिधाम के पीछे साहू पारा धरसींवा थाना धरसीवा को पकड़ कर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी केशव वर्मा के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 68/2025 धारा 25, आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कारवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – केशव वर्मा पिता बलदाऊ वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 मुक्तिधाम के पीछे साहू पारा धरसींवा थाना धरसीवा रायपुर।



