चाकूबाज गुण्डा बदमाश के खिलाफ मारपीट के कई मामला हैं दर्ज

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेन्द सिंह (भा०पु०से०) द्वारा रायपुर शहर में बढ़ रहे अपराधो में अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर अपराधिक तत्वो के विरुध्द त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया हैं। जिसके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर अमन कुमार झा (भा०पू० से०) से मार्गदर्शन में लगातार क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियो के विरुध्द कार्यवाही की जा रही हैं। दिनांक 24.01.2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया हैं कि चाकूबाज गुण्डा बदमाश चाकू से वार कर प्रार्थी दाहिने जांग पर मारकर चोंट पहुंचाया है कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 24/2025 धारा 118 (1), 296, 115(2), 351 (1) बी.एन. एस.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना के दौरान आरोपी चाकूबाज गुण्डा बदमाश शेख जाफर उर्फ झोलटू पिता शेख जब्बार उम्र 19 वर्ष निवासी ईदगाहभाठा को दिनांक 25.01.2025 घेराबंदी कर पकड़कर आरोपी के कब्जा से धारदार चाकू जप्ती कर आरोपी दिनांक 25.01.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायाल पेश किया गया। न्यायालय के आदेश से केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।




