March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

माता एवं नाबालिग पुत्री के अंधेकत्ल के दोहरे हत्याकांड का खुलासा…

माता एवं नाबालिग पुत्री के अंधेकत्ल के दोहरे हत्याकांड का खुलासा…

02 आरेापियों को किया गया गिरफ्तार, जो आपस में है लीव-ईन पार्टनर

योजनाबद्ध तरीके से घटना को दिये थे अंजाम

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना खमतराई एवं चौकी सिलतरा की संयुक्त कार्यवाही

दिनांक 31.12.2024 एवं दिनांक 01.01.2025 के दरम्यानी रात्रि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत नाबालिग पुत्री एवं थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत नाबालिग पुत्री की मां की हत्या को दिये थे अंजाम, ताकि आस-पास के रहवासियों को न हो शक।

मृतिका से आरोपी का अवैध संबंध बना हत्या का कारण।

आरोपियों द्वारा आपस में योजना बनाकर दिया गया दोहरे हत्या को अंजाम।

नाबालिग पुत्री की हत्या पश्चात् आरोपी द्वारा किया गया था उससे बलात्संग।

साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से नाबालिग पुत्री के शव को फेंक दिया था रोड के किनारे नाली में।

प्रकरण की गम्भीरत को देखते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टेकनिकल सहित 10 विशेष टीम का किया गया था गठन।

घटना स्थल ब्लाईण्ड स्पॉट में होने के कारण टीम के सदस्यों द्वारा 30 किलोमीट के दायरे के हजारों से अधिक सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का किया गया है अवलोकन।

03 लाख से अधिक संदिग्ध मोबाईल नम्बरों का किया गया एनालिसिस।

घटना स्थलों में उपलब्ध भौतिक साक्ष्यों का भी किया गया सूक्ष्मता से जांच।

टीम के द्वारा लगातार 20 दिनों तक गांव में ही रहकर की गई जांच पड़ताल।

टीम के द्वारा कराया गया था क्राईम सीन का रिक्रिएशन।

दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू, 01 नग ई-रिक्शा वाहन एवं 02 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।

आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 05/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. तथा थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 07/25 103, 238(1) बी.एन.एस. का का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

आरोपियों के विरूद्ध प्रकरणों में संबंधित धारायें जोड़ी जाकर की जा रही है अग्रिम कार्यवाही।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 01.01.2025 को सूचक ने थाना खमतराई में सूचना दिया कि खमतराई रांवाभाठा स्थित शेरे पंजाब ढ़ाबा के सामने रायपुर बिलासपुर रोड किनारे एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है, कि तस्दीक कार्यवाही हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस के हमराह स्टॉफ मौके पर पहुंचकर सूचक की रिपोर्ट पर घटना स्थल पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रथम दृष्टया एवं घटना स्थल निरीक्षण में पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका का गला दबाकर हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शेरे पंजाब ढ़ाबा पास रायपुर बिलासपुर रोड किनारे फेक कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में 07/25 धारा 103, 238(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा था जिस पर टीम के सदस्यों अज्ञात लड़की के शव के संबध में जानकारी प्राप्त हई और उक्त अज्ञात शव धनेली निवासी हमीदा की पुत्री रेशमा का होना पाया गया, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दिनांक 02.01.2025 को सूचना की तस्दीकी हेतु धनेली स्थित हमीदा के निवास पहुंचे तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेशमा की माता हमीदा की भी हत्या कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 05/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त दोहरे अंधे कत्ल की घटनाओं को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अमन झा(भा.पु.से), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना प्रभारी खमतराई तथा प्रभारी सिलतरा चौकी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू की टेकनिकल सहित 10 विशेष टीम का गठन किया गया। जिस टीम के सदस्यों द्वारा दोनो घटना स्थलो का निरीक्षण करने के साथ ही आस-पास के लोगो से भी घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण करते हुए उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना स्थल में उपस्थित सभी भौतिक साक्ष्यों का भी सूक्ष्मता से जांच किया गया।

दोनो शव का घटना स्थल ब्लाईण्ड स्पॉट में होने के कारण टीम के सदस्यों द्वारा ब्लाईण्ड स्पॉट में आने-जाने वाले 30 किलो मिटर दायरे के हजारों से अधिक सी.सी.टी.व्ही. कैमरों का भी अवलोकन किया गया है। टीम के सदस्यों द्वारा बार-बार आस-पास के रहवासियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

रिक्रिएशन ऑफ सीन तथा तकनीकी विशलेषण करते हुए सभी कड़ियो को जोड़ते हुए टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा शिवानंद नगर निवासी भरतदास दीवान की पतासाजी कर पकड़ा गया। भरतदास दीवान को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपनी लीव-ईन पार्टनर अनीता लहरे के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र कर पूर्वनियोजित तरीके से उक्त दोनो हत्याओं की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह रायपुर में आटो चालक का कार्य करता है। पूर्व में सिलतरा इण्डस्ट्री क्षेत्र में कार्य करते हुए अपने परिवार के साथ सिलतरा धनेली में रहता था धनेली में रहने के दौरान उसका परिचय मृतिका हमीदा से हुआ था जिससे उसके साथ लगातार बातचीत एवं घर आना जाना होने से आरोपी और मृतिका के मध्य अवैध संबंध था। आरोपी नये काम के तलाश में ग्राम धनेली से शिवानंद नगर शिफ्ट हो गया एवं वहां ई-रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था इसी दौरान रायपुर से सिलतरा उसका आना-जाना होता था जहां वह मृतिका हमीदाा से वह मुलाकात करता था, मृतिका हमीदा द्वारा पैसे की लगातार मांग करने एवं मांग पूरी न होने पर केस में फंसा देने की दबाव बनाने पर आरोपी एवं उसकी महिला लीव-ईन पार्टनर दोनो परेशान हो गये थे। जिस पर दोनो के द्वारा मृतिका हमीदा की हत्या करने की योजना बनाई।

योजना अनुसार दोनो आरोपियों के द्वारा अपने चारो बच्चो को अन्यत्र गांव भेजकर योजना के मुताबिक लीव-ईन पार्टनर आरोपिया महिला अनीता लहरे पहले मृतिका की नाबालिग पुत्री को अलग करने हेतु उसकी पुत्री को बहला फुसला कर घर से बाहर लेकर अपने घर शिवानंद नगर चली गई उसके पश्चात् आरोपी योजना के मुताबिक आरोपी पैदल मृतिका के निवास स्थान धनेली गया जहां उसकी गला दबाकर एवं चाकू से हाथों को काटकर उसकी हत्या कर उसके ऊपर घरेलू कपड़े से ढ़क दिया एवं कमरे को बाहर से बंद कर दिया। उसके पश्चात् अपने ई-रिक्शा वाहन से अपने घर शिवानंद नगर जाते समय रास्ते में मेटलपार्क गुरूद्वारा के सामने घटना में प्रयुक्त चाकू को फेंककर घर पहुंचा। शिवानंद नगर अपने घर में उसके द्वारा पहले से ही उपस्थित आरोपी की लीव-ईन पार्टनर आरोपिया अनीता लहरे मृतिका हमीदा की नाबालिग पुत्री की भी उससे मारपीट कर हत्या किया एवं नाबालिग पुत्री की हत्या के बाद आरोपी उसके साथ बलात्संग किया एवं साक्ष्य छिपाने हेतु आरोपी एवं उसकी लीव-ईन पार्टनर अनीता लहरे द्वारा ई-रिक्शा में नाबालिग पुत्री के शव को कम्बल से ढ़ंककर मेटलपार्क टर्निंग के पास धनेली से रायपुर आने वाले रास्ते में नाली में शव को फेंक कर फरार हो गये थे।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू, 01 नग ई-रिक्शा वाहन एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. भरतदास दीवान पिता स्व. सुमनदास दीवान उम्र 43 साल निवासी ग्राम डभरा सृजन केन्द्र स्कुल के पास थाना डभरा जिला सक्ती हाल पता शिवानंद नगर सेक्टर 02 थाना खमतराई रायपुर।

02. अनिता लहरे पति स्व. रामेश्वर लहरे उम्र 52 साल निवासी ग्राम भरारी थाना कोटा तह तखतपुर जिला बिलासपुर हाल पता शिवानंद नगर सेक्टर 02 थाना खमतराई रायपुर।

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी खमतराई, निरीक्षक राजेन्द्र दीवान थाना प्रभारी धरसींवा, उनि सतीश पुरिया, उनि राजेन्द्र कंवर, उनि मुकेश सोरी, सउनि प्रेमराज बारिक, मंगलेश्वर सिंह परिहार, गेंदूराम नवरंग, अतुलेश राय, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, उपेन्द्र यादव, अनुप मिश्रा, विजय पटेल, जसवंत सोनी, महेन्द्र राजपूत, चिन्तामणी साहू, रविकांत पाण्डेय, आशीष त्रिवेदी, संतोष दुबे, घनश्याम साहू, आर. अविनाश देवांगन, बीरेन्द्र बहादुर सिंह, हिमांशु राठौड़, संदीप सिंह, किसलय मिश्रा, विकास शर्मा, अभिषेक सिंह, गणेश मरावी, कमल धनगर, महिपाल सिंह ठाकुर, मुनीर रजा, प्रवीण मौर्य, राकेश पाण्डेय, टीकम साहू, तुकेश निषाद, राजेन्द्र तिवारी, विक्रम वर्मा, पुरूषोत्तम साहू, अनुरंजन तिर्की, अभिषेक सिंह तोमर, म.आर. कैलजोंग लेप्चा, दुर्गा भोईहार, टीजीआर. शंकर यादव, राकेश सोरी तथा चौकी सिलतरा से प्रभारी उपनिरीक्षक बालेश्वर लहरे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews