20 जनवरी को आस्ताना ए आलिया समदिया फफूंद शरीफ के सज्जादा नशीन की आमद रायपुर शहर में…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मुफ्ती मोहम्मद आरिफ अली फारुक़ी ने बताया कि दिनांक 20/01/2025 को आस्ताना ए आलिया समदिया फफूंद शरीफ के सज्जादा नशीन सैय्यद अख्तर मियां चिश्ती अपने दौरे में राजधानी रायपुर तशरीफ ला रहे हैं।
आस्ताना ए आलिया समदिया फफूंद शरीफ हिंदुस्तान की बड़ी खानकाओं में से एक है सैयद शाह अब्दुल समद चिश्ती र.अ. जिन्होंने बुखारी शरीफ को मुकम्मल हिफ्ज किया है। आरिफ अली ने बताया कि सैय्यद अख्तर मियां चिश्ती और उनके घराने की सबसे बड़ी करामात यह है कि उनके मुंह का लोआब सांप के कांटे पर या बिच्छू के कांटे पर लगा दिया जाए तो फौरन ज़हर उतर जाता है। साहिबे सज्जादा का कयाम क़ाजी शहर मौलाना मोहम्मद अली फरुकी साहब के घर में होगा।



