March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अपहरण कर बंधक बनाकर हत्या करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार…

अपहरण कर बंधक बनाकर हत्या करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार…

तेलीबांधा निवासी यश शर्मा का दिनांक 13.10.24 को अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट कर किये थे जानलेवा हमला।

उपचार के दौरान यश शर्मा की हो गई थी मृत्यु।

आपसी विवाद के कारण दिये थे घटना को अंजाम।

प्रकरण में पूर्व में आरोपी तुषार पाहुजा को किया जा चुका है गिरफ्तार।

प्रकरण में आरोपी चिराग पंजवानी, तुषार पंजवानी एवं सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी घटना के बाद से लगातार चल रहे थे फरार।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु किया गया था विशेष टीम का गठन।

आरोपी चिराग पंजवानी एवं तुषार पंजवानी रिश्ते में है सगे भाई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार को किया गया है जप्त।

आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 403/24 धारा 296, 351(3), 115(2), 109, 140(3), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया था पंजीबद्ध।

उपचार के दौरान यश शर्मा की मृत्यु होने पर प्रकरण में धारा 103(2) बी.एन.एस. गया है जोड़ा।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी यश शर्मा ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह तेलीबांधा रायपुर में रहता है। दिनांक 13/10/2024 को रात्रि में यश खेमानी प्रार्थी को पार्टी करने हेतु फोन कर शक्ति धाम तेलीबांधा गली नंबर 07 के पास बुलाया जहां प्रार्थी पहुंचा तो यश खेमानी, तुषार पंजवानी, तुषार पहुजा एवं चिराग पंजवानी मिले तथा सभी एक कार में बैठकर रिंग रोड की ओर रवाना हुए। सभी प्रार्थी से तुषार तोलानी जो उसका दोस्त है, के बारे में पूछने लगे। जिस पर प्रार्थी उन्हे बोला कि अभी कहां पर होगा इसकी मुझे जानकारी नहीं है एवं सभी रिंग रोड को पार कर मिनिरियलस कैफे के पास पहुंचे थे, उस समय रात को करीबन 02ः00 बज रहा था। इसी दौरान वहीं पर कार को रोककर सभी प्रार्थी को अश्लील गालियां देते हुये जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का लात एवं बांस के मोटे डंडे से मारने लगे। प्रार्थी बीच बचाव किया तो उसके दोनों हाथो में चोट लगी, जिससे वह जमीन में गिर गया तो उसके दोनांे पैरो में भी बांस के डंडे से मारपीट किये तो वह मुर्क्षित जैसा हो गया तो उसे अपने कार में बैठाकर उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल एवं चरौदा सरकारी अस्पताल लेकर गये। उसके बाद सभी दिनांक 13/10/2024 को सुबह करीबन 07ः00 बजे प्रार्थी को व्हीआईपी रोड तेलीबांधा स्थित एक फार्म हाउस ले जाकर एक रूम में दो दिन तक बंधक बनाकर रखंे रहें एवं प्रार्थी को गोलियां खिलाते थे तथा दर्द कम हो जायेगा बोलकर जबरदस्ती शराब पिलाते थे, कि सभी दिनांक 15/10/2024 को रात्रि में प्रार्थी को घर ले जाकर छोड़ दिये। प्रार्थी पूरी घटना के बारे में अपनी मां, बुआ एवं अपने दोस्त तुषार तोलानी को बताया। प्रार्थी की तबियत ज्यादा बिगड गयी जो कुछ खाने पीने का प्रयास करता था तो उल्टी हो जाती थी तथा उसके पेट में असहनीय दर्द हो रहा था। जिस पर प्रार्थी के घर वाले दिनांक 15/10/2024 को रात करीबन 02ः30 बजे प्रार्थी को एम्स अस्पताल रायपुर में लाकर भर्ती किये। डॉ0 द्वारा चेक करने पर प्रार्थी के पेट के अंदर भाग में गंभीर चोट होना बताया गया तथा उसके पेट का ऑपरेशन किया गया। जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 403/24 धारा 296, 351(3), 115(2), 109, 140(3), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था, कि उपचार के दौरान प्रार्थी यश शर्मा की मृत्यु होने पर आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण में धारा 103(2) बी.एन.एस. जोड़ा गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में पूर्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी तुषार पाहुजा पिता स्व. राम पाहुजा उम्र 22 साल निवासी गली नंबर 07 नेभानी फटाका के बाजू गली तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर को बैंगलोर से गिरफ्तार किया गया था।

चूंकि प्रकरण में आरोपी चिराग पंजवानी, तुषार पंजवानी एवं सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे, जिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन व उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषणों व अन्य माध्यमों से लगातार फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपियों की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, तथा टीम के सदस्यों को प्रकरण में फरार आरोपी चिराग पंजवानी, तुषार पंजवानी एवं सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी को गिरफ्तार करने मंे सफलता मिलीं।

आरोपी चिराग पंजवानी, तुषार पंजवानी एवं सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार को जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी चिराग पंजवानी एवं सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी के विरूद्ध पूर्व में भी थाना न्यू राजेन्द्र नगर में मारपीट का अपराध दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी

01. चिराग पंजवानी पिता राकेश पंजवानी उम्र 20 साल निवासी शुभम विहार अनमोल सुपर बाजार के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

02. तुषार पंजवानी पिता राकेश पंजवानी उम्र 21 साल निवासी शुभम विहार अनमोल सुपर बाजार के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

03. सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी पिता सुनील खेमानी उम्र 19 साल निवासी गली नंबर 04 दुर्गा माता मंदिर के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक जीतेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, निरीक्षक योगेश कश्यप थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. दिलीप जांगड़े, राजेन्द्र तिवारी, मुनीर रजा, केशव सिन्हा, विक्रम वर्मा, बोधेन्द्र मिश्रा तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उपनिरीक्षक लखेश गंगेश, सउनि. राजेन्द्र गौतम एवं आर. 2687 विजय कुमार भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews